Breaking News
Loading...


बड़ा फैसलाः इस राज्य में मार्च 2023 तक Ola-Uber के 50 % वाहन होंगे इलेक्ट्रिक

 

दिल्ली सरकार के परिहवन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि मार्च 2023 तक Ola-Uber जैसी कंपनियों के कुल वाहनों में 50 % इलेक्ट्रि्क होंगे.



नई दिल्लीः देश की राजधानी में प्रदूषण जानलेवा स्तर पर बना हुआ है और इसपर काबू पाने के लिए दिल्ली सरकार प्रयत्न कर रही है. अब केजरीवाल सरकार ने सभी कैब एग्रिगेटर्स यानी ओला, उबर जैसी कंपनियों को आदेश दिया है कि मार्च 2023 तक ये कंपनियां अपने सभी नए दो-पहिया वाहनों में 50 प्रतिशत और सभी नए चार-पहिया वाहनों में 25 प्रतिशत इलेक्ट्रिक होंगे. दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर इस पहल की जानकारी दी है जिसमें कैब एग्रिगेटर्स को एनवायरमेंट फ्रेंडली बनने को बढ़ावा दिया जाएगा.

जल्द ही इसका ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा

गहलोत ने कहा कि 60 दिन की अवधि के बाद इसपर आपत्तियों का आंकलन करके आदेश का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा. जल्द ही इसका ड्राफ्ट नोटिफिकेशन दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा. इससे 60 दिन पहले तक लोगों की प्रतिक्रियाएं ली जाएंगी और इनका आंकलन करके जरूरत के हिसाब से बदलावों के साथ इसका नोटिफिकेशन जारी होगा. इस एग्रिगेटर्स पॉलिसी के लागू होने के बाद मार्च 2023 तक कैब और डिलीवरी सर्विस देने वाले 50 प्रतिशत वाहन इलेक्ट्रिक हो जाएंगे.

नवंबर 2021 वाली तिमाही में 9,540 Electric वाहन बेचे

इससे पहले कैलाश गहलोत ने 2023 तक कमर्शियल वाहन मालिकों को अपने आधे वाहन इलेक्ट्रि्रक में बदलने की बात बोली थी. इसके अलावा गहलोत ने कमर्शियल वाहन मालिकों को स्विच दिल्ली कैम्पेन के तहत 2025 तक सामान्य वाहनों से पूरी तरह इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने की बात भी कही. दिल्ली सरकार ने कल तक 1,30,544 इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया है जो भारत का सेकेंड हाइयेस्ट है. दिल्ली में सितंबर से नवंबर 2021 वाली तिमाही में ही 9,540 वाहन बेचे हैं. इसमें भी सितंबर बिक्री 2,873 यूनिट, अक्टूबर की बिक्री 3,275 यूनिट और नवंबर की बिक्री 3,392 यूनिट हैं



Post a Comment

Previous Post Next Post

00chernobyl-fader

adv.

pngtree, as a dedicated free download site for PNG image materials for overseas markets, is positioned to provide 20 million designers across the country with high-quality PNG image materials required for design in all walks of life, covering graphic designers, e-commerce designers, and website design. Designers, UI designers, etc.PNG TREE