संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी आबू धाबी में एक प्रमुख तेल भंडारण फैसिलिटी (major oil storage facility) के पास ड्रोन के जरिए किए गए आतंकी हमले में एक पेट्रोल टैंक को उड़ा दिया गया. घटना में दो भारतीयों सहित तीन लोगों की मौत हो गई.
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी आबू धाबी में एक प्रमुख तेल भंडारण फैसिलिटी (major oil storage facility) के पास ड्रोन के जरिए किए गए आतंकी हमले में एक पेट्रोल टैंक को उड़ा दिया गया. घटना में दो भारतीयों सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए. स्थानीय मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी. न्यूज एजेंसी WAM के अनुसार, 'विस्फोट के कारण दो भारतीय नागरिकों और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हुई है जबकि छह अन्य को हल्की से मध्यम चोटें आई हैं.
रिपोर्टों के अनुसार, यमन के ईरान से संबंधित Houthi movement ने कहा है कि उसकी ओर से यूएई में इस हमले को अंजाम दिया गया.ट्विटर पर कुछ लोगों ने फोटो पोस्ट किए हैं जिन्हें विस्फोट स्थल का बताया जा रहा है, इसमें आसमान में काले धुंए के बड़े गुबार को उठता हुआ देखा जा सकता है .
source : NDTV
