कोरोना का कहर, BCCI ने पोस्टपोन किया ये बड़ा टूर्नामेंट, IPL पर भी खतरा
अगर कोरोना के मामले इसी तरह लगातार बढ़ते रहे तो इस साल भी IPL भारत के बाहर ही करवाना पड़ेगा. IPL 2020 सीजन कोरोना के कारण UAE में आयोजित करवाया गया. इसके बाद IPL 2021 सीजन का पहला हाफ भारत में और दूसरा हाफ UAE में खेला गया.
BCCI ने पोस्टपोन किया ये बड़ा टूर्नामेंट
रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट का पहला दौर 13 जनवरी से शुरू होना था, लेकिन फिलहाल इसे स्थगित कर दिया गया है. हाल ही में बंगाल टीम में कोरोना संक्रमण के छह मामले आए थे, जिनमें पांच खिलाड़ी थे. मुंबई के शिवम दुबे भी पॉजिटिव पाए गए जो क्वारंटीन में हैं. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा ,‘रणजी ट्रॉफी और कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी इसी महीने शुरू होनी थी जबकि सीनियर महिला टी20 लीग फरवरी में खेली जानी थी.’
BCCI सचिव ने दिया ये बड़ा बयान
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा ,‘बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और मैच अधिकारियों के स्वास्थ्य को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता. यही वजह है कि लगातार दूसरे साल यह टूर्नामेंट टलने की संभावना लग रही है. बीसीसीआई हालात पर नजर रखे हुए है और उसके अनुसार ही फैसला लिया जाएगा.’ रणजी ट्रॉफी का आयोजन छह शहरों में होना था, जिसमें बेंगलुरु, अहमदाबाद, चेन्नई, तिरूवनंतपुरम, मुंबई और कोलकाता शामिल है.
