Breaking News
Loading...


जिस तरह रोज बदलते हैं कपड़े, उसी तरह जब चाहें इस तरह बदल लें कार का कलर

 

जिस तरह रोज बदलते हैं कपड़े, उसी तरह जब चाहें इस तरह बदल लें कार का कलर


BMW ग्रुप ने 5 जनवरी को IX फ्लो पेश की है जो एक बटन बदते ही अपना रंग बदल लेती है. इसके साथ इलेक्ट्रोफोरेट्रिक तकनीक दी गई है जिसमें कार का रंग काले से बदलकर सफेद या मिला-जुला किया जा सकता है, इसके अलावा सफेद रंग में इस कार की बॉडी पर लगे ग्राफिक्स भी बदले जा सकते हैं. नई IX फ्लो हाल में BMW द्वारा पेश की गई 2021 IX इलेक्ट्रिक SUV पर आधारित है. तापमान के हिसाब से इस कार का रंग भी हल्का हो जाता है जिससे केबिन में बढ़ने वाली गर्मी को बहुत कुछ कम किया जा सकता है.

इस इलेक्ट्रिक SUV पर एक कवर चढ़ा हुआ है

BMW 1997 में शुरू हुई ई-इंक नामक कंपनी के साथ वाहनों की ऐप्लिकेशन के लिए काम कर रही है. ये कंपनी सोनी और अमेजॉन जैसे ब्रांड्स के लिए किंडल रीडर्स और कमर्शियल डिस्प्ले तकनीक मुहैया कराती है. BMW के लिए ई-इंक की ऐप्लिकेशन एक कवर पर काम करती है जो इस इलेक्ट्रिक SUV पर चढ़ा हुआ है. इस कवर में कई रंगों के पिगमेंट्स हैं जो तरह-तरह के रंग बदलते हैं. BMW ग्रुप डिजाइन के हेड एड्रियन वैन हूयडॉक्न ने कार का रंग बदलने वाली इस तकनीक को IX फ्लो नाम दिया है. हालांकि इसका प्रोडक्शन किया जाएगा या नहीं, इसकी पुख्ता जानकारी अभी नहीं मिली है.

iX की एक्सशोरूम कीमत 1.16 करोड़ रुपये

BMW इंडिया ने कुछ दिन पहले ही देश के इलेक्ट्रिक मार्केट में एंट्री करते हुए भारत में iX इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च कर दी है. अब कंपनी ने इस कार की रेंज का आधिकारिक खुलासा कर दिया है और एक बार चार्ज करने पर इसे 521 किमी तक चलाया जा सकता है. BMW iX की एक्सशोरूम कीमत 1.16 करोड़ रुपये रखी गई है, इस लग्जरी इलेक्ट्रिक कार का मुकाबला हमारे बाजार में मर्सिडीज-बेंज, ऑडी और जगुआर जैसी कारों से होने वाला है. ये कंपनियां भी भारत में पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV बेचती हैं. मुकाबले की बाकी कारों की तर्ज पर नई BMW iX को भी देश में पूरी तरह इंपोर्ट करके बेचा जा रहा है. ये नई ई-SUV बाजार में मर्सिडीज ईक्यूसी, ऑडी ई-ट्रॉन और जगुआर आई-पेस से मुकाबला करेगी.

111.7 किलोवाट-आर बैटरी पैक

बिल्कुल नई BMW iX के साथ ब्रांड की पांचवीं जनरेशन पूरी तरह इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दी गई है जिसमें SUV के दोनों ऐक्सेल पर इलेक्ट्रिक मोटर्स दी गई हैं. इस कार के साथ 111.7 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया गया है जो 240 किलोवाट जनरेट करता है, ये कुल 326 बीएचपी ताकत और 630 एनएम पीक टॉर्क बनाता है. एक बार चार्ज करने के बाद इस SUV को 521 किमी तक चलाया जा सकता है. कार का केबिन बहुत लग्जरी रहा है और इसमें गियर बदलने के लिए रॉकेट स्विच मिला है. यहां स्प्लिट स्क्रन्स और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिला है. ये कार सिर्फ 6 सेकंड में ही 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 200 किमी/घंटा होने का दावा कंपनी ने किया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post

00chernobyl-fader

adv.

pngtree, as a dedicated free download site for PNG image materials for overseas markets, is positioned to provide 20 million designers across the country with high-quality PNG image materials required for design in all walks of life, covering graphic designers, e-commerce designers, and website design. Designers, UI designers, etc.PNG TREE